पटना में Road पर मिला था शव, ‘दोस्त ने ईंट पत्थर से कूच कर दी थी हत्या’

पटना: राजधानी पटना में बीते दिनों सड़क पर एक शव बरामदगी मामले का खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है वहीं दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामला राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजस्व कॉलोनी की है जहां पुलिस ने देर रात एक युवक का शव सड़क पर बरामद किया था। मृतक भोजपुर का अभय कुमार है।

पुलिस ने मामले के खुलासा के लिए डॉग स्क्वाड की टीम का सहारा लिया और असली कातिल तक पहुंच गया। सिटी एसपी सेंट्रल ने मामले में बताया कि मृतक एक वाशिंग सेंटर में काम करता था। हत्या का आरोपी रवि मृतक का दोस्त था जिसने उसे घर से बुलाया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था जिसके बाद मृतक ने उसे मां की गाली दे दी थी।

गाली देने से गुस्सा में आरोपी ने ईंट, पत्थर और बांस से लगातार प्रहार कर अभय की हत्या कर दी और फिर अपने ससुराल बेगूसराय चला गया था। आरोपी युवक रवि सीतामढ़ी का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य युवको की पुलिस तलाश कर रही है और जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    इस दिन होगी CTET परीक्षा, आवेदन शुरू

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Road Road Road

Road

Highlights

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...