Heavy Rain बनी आफत, कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, हाई अलर्ट जारी

पटना: नेपाल के तराई क्षेत्र और बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश का असर अब नदियों में दिखने लगा है। बिहार में कई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसके बाद तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है वहीं दूसरी तरफ आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य की 13 जिलों को अलर्ट किया है। भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से वाल्मीकिनगर बराज और बीरपुर बराज से पानी छोड़ा गया है। बीरपुर बराज से 5.31 लाख क्यूसेक और 4.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भारी मात्रा में पानी बराज से छोड़े जाने की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

प्रशासन हाई अलर्ट पर

नदियों का जलस्तर बढ़ने को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि नेपाल में भारी बारिश के कारण गंडक, कोसी, महानंदा नदियों में जल स्त्राव तेजी से बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी और अभियंता हाई अलर्ट पर हैं तथा तटबंधों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की।

बराज से छोड़ा गया पानी

जानकारी के अनुसार नेपाल में भारी बारिश की वजह से जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। इसके बाद वाल्मीकिनगर बराज में गंडक नदी में जल का प्रवाह सुबह 384200 क्यूसेक था जो कि दोपहर बाद दो बजे बढ़ कर 449250 क्यूसेक हो गया जबकि बीरपुर बराज में पानी का बहाव सुबह दस बजे 480495 क्यूसेक था जो कि दो बजे के करीब में बढ़ कर 531785 क्यूसेक हो गया।

कोसी गंडक समेत करीब आधा दर्जन नदियां उफान पर

लगातार बारिश होने की वजह से गंडक, कोसी, बागमती, बूढी गंडक, गंगा, कमला, बलान और महानंदा नदियों में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है। कई जगहों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। कोसी नदी में बलतारा और कुर्सेला में तथा गंडक नदी डुमरिया घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अभी इसके जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जताई गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    सहरसा में भी Flood को लेकर प्रशासन अलर्ट, निचली जगह से लोगों को…

Heavy Rain Heavy Rain Heavy Rain Heavy Rain

Heavy Rain

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...