Rivers में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दरभंगा में प्रशासन अलर्ट पर, लोगों से…

दरभंगा: नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। कोसी बराज से 6,81,000 क्यूसेक पानी छोड़ने की बात के बाद दरभंगा जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तटबंध पर निगरानी बरती जा रही है तथा माइकिंग के माध्यम से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वही जिलाधिकारी ने बाढ़ के मद्देनजर सभी अधिकारी को सजग रहने का आदेश दिया हैं। उन्होंने कहा कि नदियों तथा बांधो पर निगरानी रखी जा रही है। अभी सभी स्थलों पर स्थिति सामान्य है।

वही जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि नेपाल के जल अधिकरण क्षेत्र में 24 से 48 घंटे में काफी बारिश हुई है। जिसको लेकर हम लोग अलर्ट हैं। नदी के वाटर लेवल पर नजर बनाए हुए हैं। बिरौल अनुमंडल अंतर्गत पड़ने वाले किरतपुर, घनश्यामपुर, गौराबौराम और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के अधिकारी सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी को जल स्तर पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ की पानी की जैसी भी स्थिति होगी, हम लोग एक्शन लेंगे।

वही राजीव रौशन ने कहा कि बाढ़ के संबंध में सभी अधिकारी सजग हैं। लगातार नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। बांधों पर लगातार चौकसी की जा रही है। जहां लोगों को विस्थापित करने की आवश्यकता होगी। हम लोग विस्थापित करेंगे। लेकिन वर्तमान में वैसी स्थिति नहीं है। अभी तक खेतों में पानी आने की बातें सामने आई है। जहां तक फसल क्षति की बात है। हम लोग इसका सर्वे करवा ले लेंगे। अगर क्षति की बात सामने आती है तो किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

बताते चले कि 56 वर्ष बाद कोसी अपना रिकार्ड दोहराने जा रही है। 1968 के अक्टूबर महीने में कोसी बराज का डिस्चार्ज 7,88,000 क्यूसेक तक पहुंच गया था। दशकों बाद इतनी मात्रा में पानी छोडे जाने के कारण पूरे इलाके के लोग काफी भयभीत हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     Heavy Rain बनी आफत, कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, हाई अलर्ट जारी

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

Rivers Rivers Rivers Rivers Rivers Rivers

Rivers

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img