Misa Bharti ने बाढ़ की हालत पर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा…

पटना: उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों के बीच त्राहिमाम मचा हुआ है। पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती ने आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की बाढ़ राहत व्यवस्था पर सवाल उठाया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में सरकार का ध्यान नहीं गया है।

सरकार मौन है और बिहार की जनता को असहाय छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वह आज पूर्णिया भी जाएँगी, जहां वे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों का निरीक्षण करेंगी। मीडिया से बातचीत करते हुए मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार की बाढ़ राहत तैयारियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं की बिहार की सरकार लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए व्यवस्था किया होगा।

मुख्यमंत्री और उनके संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर काम करने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन कई क्षेत्र है जहां उनकी नजर नहीं गई है। उन्होंने सीएम नीतीश से सवाल करते हुए कहा कि जब मेरे लोकसभा क्षेत्र मनेर दियारा में बाढ़ जैसी हालत हुई तो मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ से हालत खराब हो रहा है लेकिन सरकार इस पर मौन है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Govt. बाढ़ से निपटने के लिए है पूरी तरह से तैयार, नित्यानंद राय ने तेजस्वी…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Misa Bharti Misa Bharti Misa Bharti

Misa Bharti

Saffrn

Trending News

Ramgarh News: अवैध बालू से भरा वाहन पकड़ा गया, फिर मचा...

Ramgarh News: मंगलवार शाम CCL के NK और पिपरवार इलाकों में मौजूद KDH चेक पोस्ट पर अवैध रेत ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई...

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img