तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए डिप्टी सीएम

Desk. बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन कैबिनेट में फेरबदल हुआ है। उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही सेंथिल बालाजी को भी फिर से मंत्री बनाया गया है। तमिलनाडु की सियासत में पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि सीएम एमके स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

वहीं वी सेंथिल बालाजी, डॉ. गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर को रविवार को तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने चार मंत्रियों को शपथ दिलाई है। वहीं नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री उदयनिधि अपने पिता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

सेंथिल बालाजी ने बिजली, निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री के रूप में शपथ ली है। मई 2021 से जून 2023 तक उनके पास यही विभाग था। एसएम नासर ने अल्पसंख्यक कल्याण और अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले उन्होंने मई 2021 से मई 2023 तक स्टालिन कैबिनेट में दूध और डेयरी विकास विभाग संभाला था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!