Advertisment

Amit Shah के बयान पर राजद का पलटवार, कहा…

पटना: देश में वक्फ बोर्ड का मामला अभी राजनीतिक तूल पकड़ा हुआ है। एक तरफ भाजपा समेत कई पार्टियां वक्फ संशोधन के पक्ष में है तो दूसरी तरफ विपक्ष लगातार हमलावर बना है। वक्फ संशोधन बिल मामले में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शीतकालीन सत्र में वक्फ संशोधन बिल पास हो जायेगा, जिनको इससे परेशानी है वो इस कानून के पास होने के बाद सीधे हो जाएंगे।

अमित शाह के बयान पर राजद ने पलटवार करते हुए संयुक्त संसदीय समिति का अपमान बताया। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि अमित शाह का यह बयान कहीं न कहीं संयुक्त संसदीय समिति का अपमान है। अभी संयुक्त संसदीय समिति इस सबंध में लोगों से राय मशवरा कर रही और देश स्तर पर लोग संयुक्त संसदीय समिति से अपने विचार साझा कर रहे हैं।

इस दौरान इस तरह का भाषा इस्तेमाल करना संसदीय समिति का अपमान है। यह लोकतंत्र और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कवायद है। इस तरह का बयान कहीं से भी उचित नहीं है, सबको पता है कि भारत के संवैधानिक व्यवस्था में सभी धर्म के लोगों को अपनी धार्मिक आजादी के साथ जीने का अधिकार है। अमित शाह का यह बयान यह दर्शाता है कि भाजपा क्या कवायद कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Govt. बाढ़ से निपटने के लिए है पूरी तरह से तैयार, नित्यानंद राय ने तेजस्वी…

Amit Shah Amit Shah Amit Shah Amit Shah

Amit Shah

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...