Commercial Advertisment

Saraikela में बड़ा हादसा टला, चांडिल फाटक के पास ट्रेन हुई बेपटरी…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के अंतर्गत इंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल बाजार स्थित रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे पटरी की लचर व्यवस्था से एक मालगाड़ी ट्रेन बेपटरी हो गई। चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक चक्रधरपुर (सीकेपी) डिवीजन के पास आज चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक माल वाहक ट्रेन का पीछे लगी इंजन पटरी से उतर गई। दुर्घटना के बाद रेलवे फाटक के क्रॉसिंग के पास पटरी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सूदू min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Giridih : बाल-बाल बची कल्पना सोरेन, कार्यक्रम से पहले हो गया बड़ा हादसा… 

Saraikela : घटना के बाद यातायात प्रभावित 

इसकी वजह से उस रूट पर यातायात प्रभावित हो गया है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। इस मालगाड़ी में लोहा प्लेट का रोल लोडेड है। खबर लिखे जाने तक चक्रधरपुर रेल डिवीजन से बचाव कार्य की टीम नहीं पहुंची थी। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व मंत्री राजा पीटर ने थामा जदयू का दामन, तमाड़ से लड़ सकते हैं चुनाव ! 

घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही इस स्थान पर रेलवे अधिकारियों द्वारा मरम्मत का कार्य किया गया था। जिसके बाद आज यह घटना घटी है। अब क्या दिक्कत हुई यह तो जांच के बाद ही सामने आएगी। इधर उक्त घटना के संबंध में कोई रेलवे पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस तरह की घटना से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Saraikela : भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट—

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...