प्रधानमंत्री मोदी का आज झारखंड दौरा: हजारीबाग में 83,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 अक्टूबर को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वे हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर रांची से हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 1:40 बजे हेलिकॉप्टर से हजारीबाग के लिए रवाना होंगे। वहां वे दोपहर 2:05 बजे से 2:50 बजे तक 83,300 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे झारखंड की धरती से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ की शुरुआत करेंगे, जिस पर 79,150 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च अनुमानित है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री 40 एकलव्य मॉडल स्कूलों का उद्घाटन करेंगे और 25 अन्य स्कूलों की आधारशिला रखेंगे। जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत 1360 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन होगा।

प्रधानमंत्री मोदी 3:30 बजे से 4:30 बजे तक भाजपा की परिवर्तन सभा में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम 5:25 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसके साथ ही, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से प्रधानमंत्री की मुलाकात की संभावना है। झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी से करीब पांच छात्र मिलकर अपनी समस्याओं को साझा करेंगे।

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...