प्रधानमंत्री मोदी का आज झारखंड दौरा: हजारीबाग में 83,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 अक्टूबर को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वे हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर रांची से हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 1:40 बजे हेलिकॉप्टर से हजारीबाग के लिए रवाना होंगे। वहां वे दोपहर 2:05 बजे से 2:50 बजे तक 83,300 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे झारखंड की धरती से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ की शुरुआत करेंगे, जिस पर 79,150 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च अनुमानित है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री 40 एकलव्य मॉडल स्कूलों का उद्घाटन करेंगे और 25 अन्य स्कूलों की आधारशिला रखेंगे। जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत 1360 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन होगा।

प्रधानमंत्री मोदी 3:30 बजे से 4:30 बजे तक भाजपा की परिवर्तन सभा में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम 5:25 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसके साथ ही, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से प्रधानमंत्री की मुलाकात की संभावना है। झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी से करीब पांच छात्र मिलकर अपनी समस्याओं को साझा करेंगे।

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...