Bhagalpur में एक और पुल हुआ ध्वस्त, विभाग ने चार महीने पहले ही…

पटना: बिहार में पुल पुलिया टूटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भागलपुर में एक और पुल पानी की तेज धार में समा गया। मामला भागलपुर के पीरपैंती बाखरपुर मुख्य मार्ग पर मुस्तफापुर चौखंडी में गंगा नदी पर बना पुराना पुल पानी की तेज धार में बह गया। पुल टूटने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से कट गया। पुल टूटने के कारण लोगों को कहीं जाने के लिए अब काफी लंबी दुरी तय करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि यह पुल काफी पुराना था और जर्जर स्थिति में था। ग्रामीणों ने प्रशासन को इस पुल की स्थिति के बारे में पहले भी कई बार अवगत कराया था। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को बार बार आगाह करने के बावजूद इस पुल को बचाने के लिए कोई पहल नहीं की गई। बताया जा रहा है कि यह पुल 18 वर्ष पहले पंचायत समिति मद से बनाया गया था। पुल की जर्जरता की वजह से पथ निर्माण विभाग ने पुल की जर्जरता को भांपते हुए चार महीन पहले ही पुल पर आवागमन बंद कर दिया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Amit Shah के बयान पर राजद का पलटवार, कहा…

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...