CM Nitish ने की बड़ी घोषणा, दशहरा से पहले…

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुरुआती दौर से ही अलर्ट हैं और राज्य के मंत्रियों के साथ ही जिला प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा था। सीएम खुद बाढ़ राहत कार्यों पर नजर बनाये हुए हैं। बीच बीच में वे बाढ़ की स्थिति एवं बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण भी करते रहे हैं। एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए दरभंगा पहुंचे।

दरभंगा में सीएम नीतीश ने लहेरियासराय में स्थित इंदौर स्टेडियम में बाढ़ राहत फ़ूड पैकेजिंग का भी जायजा लिया और अधिकारियों को सामुदायिक रसोई चलाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कई बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने एक बड़ी घोषणा कर दी। सीएम नीतीश ने दरभंगा में घोषणा की कि दशहरा के सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सात सात हजार रूपये भेजे जाएंगे।

मामले में मंत्री मदन सहनी ने भी सीएम के घोषणा की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य में करीब 48 हजार बाढ़ पीड़ितों के खाते में 9 अक्टूबर को पटना से बाढ़ राहत की सात हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजा जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish ने बुलाई राज्य कार्यकारिणी की बैठक, नेताओं को देंगे अहम् निर्देश

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...