Advertisment

CM Nitish ने बुलाई राज्य कार्यकारिणी की बैठक, नेताओं को देंगे अहम् निर्देश

पटना: बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुटी हुई है। इधर दो अक्टूबर को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी जन सुराज पार्टी की घोषणा कर दी है। प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े बड़े दावे किये हैं। इधर विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट को लेकर पार्टी की मजबूती और चुनाव की तैयारियों के लिए रणनीति को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को आयोजित की जाएगी। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सीएम नीतीश की यह बैठक बेहद अहम होगी।

हाल ही में गठित हुई थी राज्य कार्यकारिणी

जदयू के राज्य कार्यकारिणी का गठन अभी हाल ही में हुआ था। राज्य कार्यकारिणी की बैठक को अहम इसलिए भी माना जा रहा है कि सीएम नीतीश नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित कई अहम निर्देश देंगे। जदयू के सूत्रों की मानें तो जदयू 2025 के विधानसभा चुनाव में 2010 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर उससे अधिक सीटें जीतने की रणनीति बना रही है।

2020 में अच्छा नहीं था प्रदर्शन

बीते विधानसभा चुनावों की बात करें तो जदयू ने 2010 में 115 सीटें जीती थी जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू का प्रदर्शन बहुत ही अधिक खराब हो गया था। हालांकि नीतीश कुमार ने अपने नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और आशा से बेहतर परिणाम हासिल किया। इसलिए कहा जा रहा है कि 2025 में जदयू 2020 के विधानसभा चुनाव की चर्चा न करके 2010 के विधानसभा चुनाव के आधार पर अपनी तैयारी कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक 2025 के विधानसभा चुनाव पर केंद्रित होगा। बैठक के दौरान नीतीश कुमार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम् निर्देश देंगे और पार्टी की मजबूती पर चर्चा करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress प्रदेश अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...