मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट का समन, जानिए पूरा मामला

Desk: खबर महाराष्ट्र से है। पुणे की एक अदालत ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को तलब किया। सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता गांधी पर पिछले साल यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के दौरान हिंदुत्व विचारक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और कांग्रेस नेता केस दर्ज करवाया है। इस मामले में अदालत ने गांधी को 23 अक्टूबर को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा है।

राहुल गांधी को कोर्ट का समन

दरअसल, अप्रैल 2023 में विनायक सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने सावरकर के बारे में राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में पुणे मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई। यह टिप्पणी कथित तौर पर गांधी द्वारा 5 मार्च 2023 को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान की गई थी।

सत्यकी सावरकर द्वारा दायर की गई शिकायत में कहा गया है, “राहुल गांधी कई वर्षों से विभिन्न अवसरों पर बार-बार सावरकर को बदनाम कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं। ऐसे ही एक अवसर पर 5 मार्च 2023 को जब राहुल गांधी यूनाइटेड में ओवरसीज कांग्रेस की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने सावरकर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर सावरकर के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए, यह जानते हुए भी कि यह सच नहीं है।”

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...