रांची में स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

रांची:  सदर थाना पुलिस ने स्नैचर गिरोह की दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अनिकेत दास और उसकी सहयोगी फुलो ग्वाला और झुनिया राय शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की निवासी हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से छिनतई की गई 2 सोने की चेन, मोबाइल और वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

अनिकेत दास ने हाल ही में एक महिला से दो लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली थी।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं काफी शातिर थीं और वे उसी इलाके में रहती थीं, जहां स्नैचिंग की घटनाएं होती थीं।

घटना के बाद अनिकेत चेन इन महिलाओं को देकर भाग जाता था, ताकि पकड़े जाने पर चेन उसके पास से बरामद न हो सके।

पुलिस ने अनिकेत दास की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश का खुलासा किया। इसके बाद दोनों महिलाएं भी पुलिस की गिरफ्त में आ गईं।

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...