मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी की शाही अंदाज में शादी, सीएम नीतीश सहित कई मंत्रियों को निमंत्रण

सिवान : बिहार के बड़े नेता रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की शाही अंदाज में शादी और पुत्र ओसामा शहाब की रिसेप्शन पार्टी (वलीमा) सोमवार को होगी जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. बारातियों के स्वागत के लिए बाहुबली फ़िल्म सेट की तरह पूरा पंडाल सज-धज कर तैयार हो चुका है. वहीं कई दिग्गज नेताओं का आने का सिलसिला हो चुका है. लोजपा सांसद चिराग पासवान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने बताया कि साहब की बेटी के शादी में आरसीपी सिंह, अल्पसंख्यक समाज के मंत्री जमा खान सहित कई मंत्री आ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निमंत्रण दिया गया है लेकिन नीतीश कुमार की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है.

Hera Shahab1 22Scope News

तेजस्वी-तेजप्रताप भी शादी में होंगे शामिल

राजद नेता मोहम्मद खालिद ने बताया कि इस शादी में चार चांद लगाने के लिए प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव के साथ पूरे बिहार भर के राजद के कई विधायक शामिल होंगे, सभी अतिथियों के लिए जोरदार तैयारी की गई है.

आतिशबाजी कर बारातियों का स्वागत

बता दें कि मोतिहारी के रानी कठी के राजघराने कहे जाने वाले मोहम्मद इफ्तेखार के बेटे मोहम्मद शादमान की जब बारात निकलेगी और सीवान में जैसे ही प्रवेश करेगी तो बड़हरिया के तेतहली में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद मोबिन व उनकी टीम के द्वारा फूलों की बरसात कर व आतिशबाजी कर बारातियों का स्वागत किया जाएगा. बारात में सैकड़ों घोड़े व हाथी शामिल होंगे.

Hera Shahab12 22Scope News

500 चूल्हे पर बनेगा मांसाहारी व शाकाहारी खाना

इस शाही शादी में लोगों को खाना खिलाने के लिए 500 चूल्हे तैयार किये गए हैं जिसमें मांसाहारी व शाकाहारी खाना तैयार किया जाएगा. बंगाल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ व बाहर के कई जगहों से कुक को बुलाया गया है जो कि तरह-तरह के व्यंजन बनाएंगे.

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम नीतीश ने बतलायी भाजपा छोड़ने की वजह

विजय चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के सुशासन व न्याय के...

पटना : पटना स्थित जनत दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार...

अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने पेट्रोल डालकर...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी...

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...