‘PM Modi, ‘एक अकेला, सब पर भारी’, विधानसभा चुनाव परिणाम पर गिरिराज सिंह ने…

पटना: सोमवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का आया। हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू कश्मीर के प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पीएम मोदी की सराहना की।

गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि ‘एक अकेला सब पर भारी, नरेंद्र मोदी जी।’ गिरिराज सिंह ने दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ सबका विकास की नीति’ ही चुनावी सफलता का आधार है। यह देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री का विजन ही है जिसके परिणामस्वरूप देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी पर बारंबार अपना भरोसा जता रही है।

उन्होंने विपक्षियों पर हमला भी किया और कहा कि दोनों राज्यों के टुकड़े टुकड़े गैंग को आइना दिखाने वाला है। गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और जम्मू के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को धनयवाद कहा और जम्मू और हरियाणा की जनता का भी आभार व्यक्त किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Smart Meter Account में बैलेंस रहने के बावजूद बिजली गुल, लोग हुए परेशान तो…

PM Modi PM Modi PM Modi

PM Modi

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...