Haryana Election Result : रुझानों में तीसरी बार भाजपा सरकार, वोटों की गिनती में तनिक पिछड़ी कांग्रेस

डिजीटल डेस्क : Haryana Election Resultरुझानों में तीसरी बार भाजपा सरकार, वोटों की गिनती में तनिक पिछड़ी कांग्रेस। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह से जारी है।

रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और इतिहास रचते हुए हरियाणा में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार दिखने लगी है।

इस बीच जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है जबकि गत वर्ष दंगे के चलते सुर्खियों में नूंह में कांग्रेस के आफताब अहमद ने भी भारी मतों से जीत दर्ज कर ली और फिरोजपुर झिरके से गत वर्ष दंगों के आरोपी रहे कांग्रेसी मामन खान भी रिकार्ड मतों से जीत की दहलीज पर हैं।

बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा को दी बधाई, विनेश ने भी की टिप्पणी…

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘हरियाणा की जनता को बधाई। किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। इसके बाद भी हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

इसी क्रम में बृज भूषण शरण सिंह ने आगे कहा, ‘हमारा नाम लेकर अगर वे (विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नैया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया। राहुल बाबा का क्या होगा?’

दूसरी ओर, हरियाणा के जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपनी जीत पर कहा, ‘ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है। इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी।

अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं। अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...