WOSHAKTIHAI: बिहार पुलिस लोगों को करवा रही महिला विंग से रूबरू, सोशल मीडिया पर…

नवरात्र में अपनी ‘महिला शक्ति’ को वीडियो के जरिए दिखा रही बिहार पुलिस। #WOSHAKTIHAI नाम से बिहार पुलिस की महिला विंग से आमलोगों को कराया जा रहा रूबरू। राज्य में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका व उनकी बढ़ती भागीदारी गढ़ रही है सक्सेस स्टोरी

पटना: WOSHAKTIHAI – बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सार्वाधिक है। दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने विभिन्न इकाइयों की उपलब्धियों व कार्यशैली को प्रदर्शित करने के लिए बिहार पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की मजबूत छवि को लोगों तक पहुंचाना है। नवरात्र पर बिहार पुलिस के विभिन्न विंग में काम कर रही ‘महिला शक्ति’ को दुर्गा के नौ रूपों के रूप में दिखाया जा रहा है।

WOSHAKTIHAI :

इसी कड़ी में अब तक बिहार पुलिस ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 6 वीडियो ATS, ट्रैफिक पुलिस, जीआरपी, एसटीएफ, एसडीआरएफ एवं ईआरएसएस के कार्यों को उल्लेखित करते हुए डाला है। कैंपेन के माध्यम से बिहार पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनकी बढ़ती भागीदारी एवं पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को दिखाया है। इन वीडियो के माध्यम से दिखाया गया है कि कैसे बिहार पुलिस के हर विंग में महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं।

2 18 22Scope News
WOSHAKTIHAI …………………………………………………WOSHAKTIHAI………………………………..WOSHAKTIHAI

बात एटीएस में काम कर रही महिला पुलिसकर्मी की हो या राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रेफिक संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मी या फिर एमर्जेंसी में डायल 112 के जरिए इंसटेंट सर्विस दे रही ईआरएसएस की महिला जवान, राज्य की इन महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों की सेवा को अपना धर्म बनाया है। इस नवरात्र बिहार पुलिस अपनी ऐसी ही महिला शक्ति को लोगों से रूबरू करा रहा है।

WOSHAKTIHAI :

बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर के एसपी विशाल शर्मा ने पहले दिन एटीएस का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “वो शस्त्र तभी उठाती हैं, जब सामने वाले का हथियार गिराना हो। इन युवा व बहादुर महिलाओं के दिल से सलाम, जिन्होंने नारी शक्ति को चरितार्थ किया है।” बता दें कि बिहार पुलिस ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया को जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बनाया है, जिससे ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराधों और सुरक्षा उपायों के प्रति आम जनता को सचेत किया जा रहा है।

WOSHAKTIHAI :

सोशल मीडिया पर निरंतर चलाए जा रहे इन अभियानों के जरिये, पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर फ्रॉड से बचने, और त्यौहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए निरंतर जागरूक कर रही है। बिहार पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे इन विडीयोज पर लोगों की खूब तारीफ़ें मिल रही हैं। आमलोगों का कहना है कि नवरात्र में अपनी महिला शक्ति को दिखाकर बिहार पुलिस ने बहुत अच्छी पहल शुरू की है। इन वीडियो के जरिए दुर्गा के 6 रूपों को अबतक दिखाया जा चुका है। बाकी वीडियो का भी लोगों को इंतजार है कि अब बिहार पुलिस महिला शक्ति के किस रूप से लोगों को रूबरू कराएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Smart Meter Account में बैलेंस रहने के बावजूद बिजली गुल, लोग हुए परेशान तो…

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...