आरोप लगाने वाले को तेजस्वी भेजेंगे Legal Notice, कहा ‘बिना प्रमाण के आरोप…’

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना लौट आए हैं। पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने हरियाणा चुनाव पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के परिणाम को लेकर भाजपा भी आश्वस्त नहीं थी। भाजपा के मुख्यमंत्री भी गठबंधन करने की बात करते थे। वहीं उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार के मंत्री खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि वे चौकन्ने नहीं थे। उन्होंने खुद ही अपनी गलती मान लिया और सवाल हम पर उठाते हैं।

वहीं उप मुख्यमंत्री आवास से सामान निकालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने जब जो कहा वह किया और इस वजह से भाजपा वाले घबराए हुए हैं। वे अब चाहते हैं कि तेजस्वी यादव को बदनाम कर सत्ता में वापस आ जाएं लेकिन ऐसा नहीं होगा। ईडी सीबीआई उनकी है वे चाहे तो जांच करवा लें। भवन निर्माण विभाग ने क्या कहा है, कोई भी आकर कुछ भी बयान दे दे रहा है और आप चला भी रहे हैं ये ठीक नहीं है। जो मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं उन्हें प्रमाण भी देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि जब हम शिफ्ट नहीं किये थे उस वक्त का भी वीडियो मेरे पास है।

उनसे जा कर पूछिए कि वे लोग क्या सब कुछ लेकर गए थे। मेरे पास सारा वीडियो है और जिन लोगों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है हम सबको लीगल नोटिस भेजेंगे। हम भवन निर्माण विभाग को भी पार्टी बनाएंगे और सब को कोर्ट लेकर जायेंगे। भाजपा के लोग चोरी का झूठा आरोप लगा कर ओछी राजनीति कर रहे हैं।

बिहार की महान जनता तेजस्वी के चरित्र को जानती है, तेजस्वी हमेशा विकास की राजनीति करता है। वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में बेल मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि झूठा आरोप है, केस में कोई दम नहीं है बेल तो मिलना ही था। हम बिहार के विकास की बात करते हैं। आज सत्ता में बैठे लोग ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं कि 20 वर्षों से सरकार में हैं बिहार के लिए क्या किया?

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Smart Meter Account में बैलेंस रहने के बावजूद बिजली गुल, लोग हुए परेशान तो…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Legal Notice Legal Notice Legal Notice Legal Notice

Legal Notice Legal Notice Legal Notice

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...