पटना: शनिवार को प्रधानमंत्री के बिहार दौरा के बाद से बिहार में राजनीति उफान पर है। प्रधानमंत्री के बयानों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा। अपने पत्र में तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर कई आरोप लगाए हैं। तेजस्वी के पत्र पर अब भाजपा ने भी पलटवार किया है और कहा कि तेजस्वी यादव पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। भाजपा नेता अनामिका सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव विकास की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनके पास कोई विषय या मुद्दा नहीं है, न कोई विजन है।
तेजस्वी यादव जब आरक्षण की बात करते हैं तो दया आती है, खुद पढ़े लिखे हैं नहीं तो उन्हें संविधान क्या समझ आएगी। वे खुद नौंवी फेल है किताब खोलने से पहले ही उनके पसीने छूट जाएंगे फिर वे संविधान के बारे में कैसे क्या बताएंगे। वे खुद जिस जाति से हैं जब उस जाति का उत्थान नहीं कर पाए तो क्या कर सकते हैं। अगर अपनी जाति का थोड़ा भी सोचते तो पप्पू यादव को गठबंधन से चुनाव लड़ने देते।
वहीं पत्र के माध्यम से तेजस्वी के प्रधानमंत्री से सवाल किये जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके पास कोई मौलिक या नैतिक अधिकार नहीं है कि वे प्रधानमंत्री से सवाल करें। प्रधानमंत्री बहुत ही ऊपर बैठे है। अगर उन्हें आरक्षण या संविधान पर कोई बात करनी हो तो भाजपा के मीडिया सेंटर में आ कर किसी भाई या मुझसे बात कर लें। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि खुद तो पत्र लिख नहीं सकते वह भी किसी से लिखवाया ही होगा।
अपने सलाहकार के पद पर किसी बेहतर आदमी को रखें। अच्छी और तर्कसंगत बातें करें ताकि बिहार को विश्वास हो। ये लोग देश को जाति में बांटने की बात कर रहे थे। कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति के लिए किसी भी स्तर पर जा सकती है। तुष्टिकरण के लिए पहले इन लोगों ने कहा कि अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार है। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए किसी को अल्पसंख्यक आरक्षण नहीं दिया जा सकता।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
CHIRAG ने किया बड़ा दावा, , 6 चरण में हम जीत चुके हैं 350+
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
PM PM PM
PM PM


















