चतरा में मुठभेड़ : दो नक्सली ढेर

चतरा:  जिले के सदर और वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित लेजवातेरी जंगल में बुधवार देर शाम पुलिस और तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों, जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वरी गंझू, के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के पास से एक एके 47 और एक कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी मिली है कि जैसे ही चतरा पुलिस लेजवतरी जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया।

यह मुठभेड़ करीब चार घंटे तक चली, जिसमें दो नक्सली मारे गए, जबकि एक नक्सली को घायल अवस्था में पुलिस ने धर दबोचा है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष सात फरवरी को इसी जंगल में पुलिस और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो पुलिसकर्मी बलिदान हो गए थे और दो अन्य घायल हुए थे।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...