‘PM मोदी और CM नीतीश की सरकार लोकनायक के सपने पूरे करने में तत्पर’

पटना : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना के आयकर चौराहे पर उनकी आदमकद प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार जेपी के आदर्शों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश जेपी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद जैसे लोग सत्ता मिलते ही भ्रष्टाचार में डूबते चले गए और उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गए, जिसके कुशासन से लडते हुए आगे बढ़े।

चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार में 15 साल के अपने राज में चारा घोटाला से अलकतरा घोटाला तक भ्रष्टाचार के काले पहाड़ बना कर जेपी के आदर्शों को कलंकित किया। आज रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार के आधा दर्जन लोग अभियुक्त हैं और जमानत पर हैं। ये लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार उन हजारों लोगों में हैं, जिन्होंने कांग्रेस की तानाशाही और उसके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जेपी आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई। इनके नेतृत्व में सत्ता मिलने पर एनडीए ने लोकतंत्र को मजबूत किया, पंचायतों में दलितों-पिछड़ों को आरक्षण दिया और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने सुशासन, विकास और गरीबों की सेवा के मार्ग पर चल कर जेपी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। हम आगे भी जेपी के सपनों को धरातल पर उतारने में लगे रहेंगे।

यह भी पढ़े : जेपी की जयंती आज, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

यह भी देखें :

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...