दिलीप जायसवाल ने कहा- जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर चल रही है सरकार

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर डॉ. जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सशक्त लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई। उनके द्वारा दिए गए ‘सम्पूर्ण क्रांति’ के विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और इसी मार्ग पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

मंत्री डॉ. जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि जयप्रकाश नारायण ने हमेशा किसान और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। भूमि सुधार की दिशा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। हमारी सरकार उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भूमि सुधार के क्षेत्र में हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : ‘PM मोदी और CM नीतीश की सरकार लोकनायक के सपने पूरे करने में तत्पर’

यह भी देखें :

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...