अपनी Party का हाल देखें मीसा, दिलीप जायसवाल ने पप्पू यादव को धमकी मामले में…

Party

पटना: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर बिहार में भाजपा ने ‘रन फॉर यूनिटी‘ आयोजित की। रन फॉर यूनिटी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से शुरू किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी श्रद्धांजलि दी।

देश की एकता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल ने जो योगदान दिया और उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। जिस प्रकार उन्होंने देश की एकता के साथ कोई समझौता नहीं किया उसी प्रकार उनके रास्ते पर भाई नरेंद्र मोदी जी चल रहे हैं। आज जिस तरह से देश विरोधी ताकत भारत को खंडित करने का प्रयास कर रहा है, खालिस्तान के नाम पर, कश्मीर के नाम और नार्थ ईस्ट में जिस तरह से विभिन्न देशों का साजिश चल रहा है।

आज सरदार वल्लभभाई याद आ रहे हैं कि देश की एकता पर कोई आंख उठाएगा तो वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि उसके आंख को हम सही नहीं रहने देंगे। आज भी देश की एकता पर कोई भी आंख उठाने का प्रयास करेगा तो पीएम मोदी के नेतृत्व में ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा और इसीलिए हमने रन फॉर यूनिटी आयोजित की।

हमारा नेतृत्व और नेता सिर्फ मतदाता और कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा एनडीए की बैठक में कल फैसला लिया गया है कि हमारा नेतृत्व और नेता यहां के मतदाता और कार्यकर्ता होंगे। सोमवार को एनडीए की बैठक पर विपक्ष में बड़े नेताओं के नहीं शामिल होने के मीसा भारती के बयान पर कहा कि मीसा भारती एनडीए की चिंता न करें। कल के एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा, संतोष सुमन, मैं खुद और सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उनके अपने दल में भगदड़ मचने वाला है और उनका दल समाप्त होने वाला है उसकी चिंता करें।

लुकाछिपी के मामले में नहीं बोलना चाहता हूं

वहीं लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ लोग लुक्का छिपी का खेल खेलते हैं। इधर से बोलते हैं तो उधर से धमकी मिलती है, उधर से बोलते हैं तो इधर से धमकी मिलती है ऐसे लोगों के मामले में मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।

सभी दल जीत के लिए ही लड़ती है चुनाव

दिलीप जायसवाल ने उपचुनाव को लेकर कहा कि कोई भी दल जीत के लिए ही चुनाव लड़ती है। अगर किसी को पहले ही पता चल जाए कि वे चुनाव हार रहे हैं तो क्या वे चुनाव लड़ेंगे। वहीं झारखंड चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तो मैं बिहार संभाल रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व झारखंड के बारे में बताएँगे। वहीं लालू यादव के झारखंड में प्रचार के बारे में बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जायेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि वे क्या हैं। वहां भी मेरे एक नेता हैं उन्हें अन्य चीजें बताने के लिए।

शराब पीने वाले लोगों का जल्द होगा खुलासा

शराबबंदी के बावजूद बिहार में अवैध शराब कारोबार को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह तो पता करने वाली चीज है। दो चीजें मुख्य रूप से है कि बेचता कौन और पीता कौन है। दोनों पर सरकार नजर रख रही है, आप भी नजर रखिये पता चल जायेगा। अभी बहुत बड़ा खुलासा भी होने वाला है कि बिहार में कौन कौन लोग शराब पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 6-7 लोगों की सूची आयी है जो लगातार शराब पीते हैं और इसका जल्दी ही खुलासा होगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भारत एक ऐसा देश है जहां एक भी व्यक्ति बगैर खाये नहीं सोता है। यहां हर हाथ में मोबाइल है। राज्य और केंद्र की सरकार लगातार लोगों के बेहतरी के लिए काम कर रही है। आज देश में एक गरीब के हाथ में भी मोबाइल है और यहां कोई भी भूखा नहीं सोता है।

यह भी पढ़ें- ‘उद्योग हेतु बेहतर है बिहार की नीतियां, सरकार ने बेंगलुरु में आयोजित की इन्वेस्टर्स मीट’…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Party Party Party Party Party Party Party Party Party

Party

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...