Womens T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराया, पाकिस्तान पर टिकी उम्मीदें

न्यूज खेल डेस्क : आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। टीम चार में से दो ही मैच जीत सकी। अब अगर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा दिया, तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल खेल पाएगी। शारजाह में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम से ताहलिया मैक्ग्रा ने 40 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर 54 रन बनाए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सकीं। ऑस्ट्रेलिया से एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलेनिक्स ने दो-दो विकेट लिए

यह भी पढ़े : विजयादशमी के दिन बांग्लादेश पर टूट पड़े भारतीय, टेस्ट के बाद T20 में क्लीन स्वीप

यह भी देखें :

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...