Breaking : कनाडा से भारत अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाएगा

डिजीटल डेस्क : Breakingकनाडा से भारत अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाएगा। भारत सरकार ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने का फैसला लिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसी के साथ संकेत दिया कि भारत कनाडा के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्ते को भी कम करेगा। साथ ही स्पष्ट किया कि भारत कनाडा उच्चायोग में तैनात अपने कुछ अन्य राजनयिकों को भी वापस बुलाएगा।

कनाडाई उप-उच्चायुक्त ने भारत को सौंपा अपने दावों का साक्ष्य

कनाडा ने अपने यहां हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय उच्चायुक्त और कुछ अन्य भारतीय राजनयिकों की संलिप्तता की बात कही थी और भारत सरकार द्वारा सोमवार को तलब किए जाने पर कनाडा के उप-उच्चायुक्त ने कनाडा के दावों के संबंध में अपने साक्ष्य सौंपने का दावा किया।

भारत में कनाडा के उप उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर ने सोमवार देर शाम भारतीय विदेश मंत्रालय से निकलने के समय मीडिया से कहा कि उन्हें कनाडा की ओर से भारतीय मीडिया के सामने अपनी बात रखनी है।

फिर स्टीवर्ट व्हीलर ने कहा – ‘…कनाडा ने भारत सरकार के एजेंटों और कनाडा की धरती पर एक कनाडा के नागरिक की हत्या के बीच संबंधों के विश्वसनीय सबूत उपलब्ध कराए हैं। भारत जो कहता है उसे उस पर खरा उतरने का समय आ गया है।

भारत को उन सभी आरोपों पर गौर करना चाहिए। इसकी तह तक जाना दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के हित में है। कनाडा भारत के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है’

भारत में कनाडा के उप उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर
भारत में कनाडा के उप उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर

पहले कनाडा ने लगाए आरोप, भारत की तीखी प्रतिक्रिया पर अब सौंपे साक्ष्य

इससे पहले भारत ने सोमवार को कनाडा के उप-उच्चायुक्त को तलब किया था। कनाडा के उप उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर उसी क्रम में सोमवार शाम भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे और बाद में दावा किया कि भारत की ओर मांगे गए साक्ष्य कनाडा ने सौंप दिए हैं।

कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच में भारतीय उच्चायोग और राजनयिकों को ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में लिंक किया था, जिसकी भारत ने खुली आलोचना की और और ‘बेतुका आरोप’ बताते हुए चेतावनी भी दी थी।

भारत ने यह भी संकेत दिया है कि ट्रूडो सरकार का यह कदम भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश का हिस्सा हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने मंत्रालय ने कहा कि ट्रूडो ने पहले भी राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की है। मंत्रालय ने उनकी 2018 की भारत यात्रा का उदाहरण भी दिया है, जहां उन्होंने वोट बैंक की राजनीति करने की कोशिश की थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात भी कही। भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर राजनीतिक लाभ के लिए वोट बैंक पॉलिटिक्स का आरोप लगाया।

भारत ने कहा है कि उनकी मांग के बावजूद कनाडा ने निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने को लेकर कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है। कनाडा की सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे और तब से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

सितंबर 2023 में, ट्रूडो ने भारत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय एजेंटों को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल बताया गया था। भारत ने इस तरह के आरोपों को साफ तौर पर ‘मोटिवेटेड’ करार दिया था।

Saffrn

Trending News

TMC छोड़ने वालों को लेकर महुआ मोईत्रा ने क्या कहा? जानिए...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कथित अंदरूनी कलह और नेताओं के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच, पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा का एक बयान...

मासूम ने खोला अवैध संबंध का राज, आरोपियों ने हमेशा के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिस मौत को...

NEET-UG 2026: जमशेदपुर में 8 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, डीसी...

Jamshedpur News: ज़िला प्रशासन ने 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और गड़बड़ी-मुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां...

रंगदारी कांड का फरार आरोपी राहुल गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखौरा थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी कांड के आरोपी राहुल सिंह को पुलिस...

दिल्ली में फायरिंग से हड़कंप, Guru Randhawa के जिम के बाहर...

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img