आपराधिक वारदात को अंजाम देने पहुंचे 5 अपराधी हथियार, कारतूस के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे पांच शातिर अपराधियों को हथियार, कारतूस और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राजेपुर थाना क्षेत्र के पिपरा असली गांव में तकरीबन आधा दर्जन अपराधकर्मी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं। जिसके बाद एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें राजेपुर थाना प्रभारी को कारवाई का निर्देश दिया गया। जिसके बाद राजेपुर थाना प्रभारी राधे श्याम दलबल के साथ थाना क्षेत्र के पिपरा असली गांव में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं गिरफ्तार अपराधी की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह कारतूस, पीतल का चाकू और कई अन्य सामान बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर जिले के साथ-साथ अन्य जिलों में भी लुट और छिनतई जैसी घटना को अंजाम देते थे। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तकरीबन आधा दर्जन अपराध कर्मी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं। वहीं गिरफ्तार सभी अपराधी को पूछताछ के बाद आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : चंदवारा स्थित दुर्गा पूजा समिति में वंदे भारत ट्रेन बना आकर्षण का केंद्र

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...