चंदवारा स्थित दुर्गा पूजा समिति में वंदे भारत ट्रेन बना आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है। दुर्गा पूजा समिति के कई पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र के चंदवारा स्थित सोडा गोदाम चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति के द्वारा वंदे भारत ट्रेन की शक्ल में ट्रेन चलाकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मात्र 10 रुपए के टिकट पर जो भी भक्त श्रद्धालु दुर्गा मां के दर्शन को आते हैं। वह इस वंदे भारत पर सवार होकर जरूर आनंद लेते हैं। इस दुर्गा पूजा आयोजन समिति के महामंत्री राहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा समिति के द्वारा इस बार वंदे भारत शक्ल में ट्रेन चलाया गया है। वंदे भारत ट्रेन पर काफी उत्साह के साथ काफी दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु ट्रेन पर सवार होकर आनंदित हो रहे हैं।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहुआ पंचायत में मशरूम क्लस्टर का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Nirsa News: निरसा में CPI (ML) ने मुख्यमंत्री को क्यों भेजा...

Nirsa News: CPI (ML) की राज्य-व्यापी पहल के तहत, निरसा ब्लॉक कमेटी ने सोमवार को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के ज़रिए मुख्यमंत्री को संबोधित...

हाथीदह पुलिस ने गांजा तस्कारी के एक बड़े नेटवर्क का किया...

मोकामा : मोकामा के औंटा गोलंबर पर हाथीदह पुलिस ने गांजा तस्कारी के एक बड़े नेटवर्क का उद्भेदन किया है। सोमवार की रात पुलिस...

पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई, सैनिक रोड के पास दबोची...

मोतिहारी : अवैध सीमा पार करने के मामले में जांच तेज पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक महत्वपूर्ण...