Breaking: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग

Desk. झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 42 सीटों की जरूरत होगी। वर्तमान में यहां सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है, जिसे इंडिया गठबंधन भी कहा जा रहा है। हालांकि यहां पांच वर्ष के कार्यकाल में जेएमएम के नेतृत्व में तीन सरकार बनी है।

पहली बार सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी थी, लेकिन यह सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पायी थी। इस साल जनवरी में जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने, लेकिन छह माह बाद ही बेल पर जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने फिर झारखंड के सीएम का पद संभाला। हालांकि इस फैसले से नाराज चंपई सोरेन ने जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दूसरे दलों में जाने का सिलसिला जारी है। कल कांग्रेस नेत्री डॉ. मंजू देवी ने कांग्रेस को झटका देते हुए अपने पिता और पूर्व विधायक सुकर रविदास और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। कुछ दिन पहले में जेएमएम से कई वरिष्ठ नेता जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। इसमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, लोबिन हेंब्रम भी शामिल थे। उस दौरान पूर्व सीएम मधू कोड़ा भी भाजपा में शामिल हो गये थे। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन के भाभी सीता सोरेन जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हो गयी थी।

वहीं इस विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। दो-तीन दिनों पहले ही झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द गठबंधन दलों के नेताओं की बैठक होगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस सीट शेयरिंग में 31 सीटों से कम कांग्रेस को मंजूर नहीं होगी। वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम का झारखंड में कोई असर नहीं पड़ेगा। इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि इस महीने राहुल गांधी झारखंड आ सकते हैं।

बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 145 सीटें चाहिए। वर्तमान में सीएम एकनाथ सिंदे के नेतृत्व में वहां एनडीए की सरकार है।

डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा- स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस...

पटना : रात के एक या दो बजे का समय है। पूरे घर में अंधेरा पसरा है, सिवाय एक बेडरूम के दरवाजे के नीचे...

Ranchi Holding Tax 2026: 30 जून तक 10% Discount का आखिरी...

रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स पर 30 जून तक 10% छूट का मौका दिया है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और सशस्त्र बलों से जुड़े...

Jharkhand Voter List Update 2026: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO,...

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को...