Breaking: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मंजू देवी पिता के साथ भाजपा में शामिल

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस नेत्री डॉ. मंजू देवी भाजपा में शामिल हो गयी है। साथ ही उनके पिता और पूर्व विधायक सुकर रविदास ने भाजपा का दामन थाम लिया है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंग वस्त्र पहना कर दोनों की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल हुईं मंजू देवी

बता दें कि, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दूसरे दलों में जाने का सिलसिला जारी है। कुछ दिन पहले में जेएमएम से कई वरिष्ठ नेता जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। इसमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, लोबिन हेंब्रम भी शामिल थे। वहीं अब कांग्रेस नेत्री डॉ. मंजू देवी ने कांग्रेस को झटका देते हुए अपने पिता और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गयी हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारी

वहीं इस विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दो दिनों पहले ही झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द गठबंधन दलों के नेताओं की बैठक होगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस सीट शेयरिंग में 31 सीटों से कम कांग्रेस को मंजूर नहीं होगी।

वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम का झारखंड में कोई असर नहीं पड़ेगा। इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि इस महीने राहुल गांधी झारखंड आ सकते हैं।

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस और जेएमएम नेता के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई थी। इसमें बताया जा रहा था कि दोनों पार्टियों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई थी। इसमें कांग्रेस की ओर मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। वहीं जेएमएम की ओर से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी बैठक में मौजूद रही थी।

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...