Advertisement
Advertisement

Dumka में कब्रिस्तान में दफ्न शव को खोदकर बाहर निकाला, ये है पूरा मामला…

Dumka : दुमका के जामा में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस जेसीबी लेतर बैसा गांव पहुंची और एक मृत व्यक्ति के कब्र को खोदकर उसमें से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। यह सारी कार्रवाई मजिस्ट्रेट अशोक बड़ाईक की उपस्थिति में हुई। मृतक के शव को पुलिस जांच के लिए ले गई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

मृतका की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल बात ऐसी है कि 27 सितंबर को लुखी हेंब्रम नाम के शख्स का शव बरामद किया गया था। मृतक घर से मछली मारने की बात कहकर घर से निकला था जिसके बाद उसका शव मिला था।

Dumka : पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद शव को दफना दिया गया था। दफनाने के दौरान परिजनों ने देखा कि मृतक के शव पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे। इसके साथ ही उसके गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। शव को दफनाने के बाद मृतक के दोस्त रविन्द्र बास्की के पंचायत बुलाकर मामले में पूछताछ की गई पर उसने साफ तौर कुछ बताने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने असम सीएम हिमंता से की मुलाकात, मिल सकती है टिकट ! 

जिसके बाद मृतक की पत्नी को शव हुआ कि रविन्द्र बास्की ने ही उसके पति की हत्या की है। मृतक की पत्नी ने इसको लेकर थाने में आवेदन दिया था और पति की हत्या की आशंका जताई थी। आवेदन के बाद जांच के लिए मजिस्ट्रेट की देखरेख में मृतक के शव को कब्र से बाहर निकाला और जांच के लिए भेज दिया है।

Commercial Advertisment

विधानसभा चुनाव से पहले Election Commission का बड़ा निर्देश, रिटायर्ड अफसर...

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले निर्देश जारी किया है। सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को भी राजनीतिक प्रचार से दूर रहना...

CID Investigation: JPSC नियुक्ति घोटाला: 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची जिला बल के आरक्षी मनोज कुमार पर 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा पास करने का आरोप। CID जांच...

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...