Dumka Crime : पुलिस की वर्दी में जबरन घर में घुसकर महिला से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Dumka Crime : मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत अंतर्गत पाटनपुर गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस यूनिफॉर्मधारी अपराधियों ने एक विधवा महिला के घर पर धावा बोलकर आभूषण व नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये की लूटपाट की। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : सड़क पार कर रही बच्ची को वाहन ने कुचला, स्थानीय लोगों ने कर दिया… 

Dumka Crime : दस की संख्या में आए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

पीड़िता सीमा गोराई ने बताया कि रात लगभग 11:45 बजे करीब दस की संख्या में लोग पुलिस की वर्दी पहनकर घर के दरवाजे पर पहुंचे और दुकान की जांच के बहाने दरवाजा खोलने को कहा। जब उन्होंने दरवाजा खोलने से इंकार किया तो अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण जैसे ही दरवाजा खोला, अपराधियों ने उनके मुंह पर नशीला पदार्थ डाल दिया, जिससे वह बेसुध हो गईं। इसी दौरान अपराधियों ने अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य सामान समेट लिया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : गांजा ही गांजा! नशे के कारोबार का पर्दाफाश, भारी मात्रा में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार… 

सोने की बाली समेत कई सामान की चोरी

लुटे गए सामान में सोने की तीन जोड़ी बाली, दो जोड़ी पोला, एक अंगूठी, एक चेन, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक ताबीज, दो जोड़ी मटर चूड़ी, कांसे के बर्तन और बेटी की शादी के लिए रखे दो लाख रुपये नकद शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार कुल नुकसान लगभग पांच लाख रुपये का हुआ है। घटना के समय घर में उनकी बेटी अंजली गोराई और बेटा आकाश गोराई भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद में 23 वकीलों के खिलाफ नामदज FIR दर्ज 

घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले सीमावर्ती क्षेत्र से पालोजोरी (देवघर) पुलिस पहुंची। इसके बाद जामा पुलिस तथा मसलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शनिवार सुबह डीएसपी एकुड डुंगडुंग भी घटनास्थल पहुंचे और पीड़िता को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें- Chatra : अस्पताल की बाउंड्री बनाने पर हंगामा, ग्रामीण बोले- ‘हमारा रास्ता बंद हो गया’ 

Dumka Crime : पूर्व में भी हो चुका है इस तरह की घटना

ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने पूर्व में भी इसी इलाके के संथाली बेदिया गांव में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट वायरल, डीसी ने की ये अपील… 

उल्लेखनीय है कि पाटनपुर गांव मसलिया थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित है और मात्र सौ कदम की दूरी पर देवघर जिले का पालोजोरी थाना क्षेत्र शुरू हो जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराधी आसानी से घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सीमावर्ती इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

ये भी जरुर पढ़ें+++

Hazaribagh में पुलिस और अधिवक्ता आमने-सामने, तनाव के बीच अहम मीटिंग 

Breaking : सावधान, झारखंड में हेमंत राज नहीं माफिया राज! नहीं चेते तो फिर जाएंगे होटवार-बाबूलाल का वार 

Khunti : बेबसी! सड़क पर प्रसव, रिनपास में इलाज अब पति कर रहा अपनाने से इंकार… 

Pakur Crime : हथियार दिखाकर सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, इलाके में दहशत 

Ranchi Accident : मंदिर पहुंचने से पहले मौत! दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की गई जान… 

Giridih : झोलाछाप डॉक्टर का कांड! नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात… 

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला आरोपी यहां से गिरफ्तार… 

छपरा में भयंकर सड़क हादसा, बालू लदे ट्रक और डंपर में टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत 

Gopalganj में पुलिस और शराब तस्करों के बीच भयंकर मुठभेड़, तस्कर को पैर में लगी गोली 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...