Big Claim : रवि किशन बोले – झारखंड में वन साइडेड जीतेगी भाजपा

डिजीटल डेस्क : Big Claimरवि किशन बोले – झारखंड में वन साइडेड जीतेगी भाजपा। अभिनेता और यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद ने बिहार की राजधानी में अहम सियासी बयान दिया है।

शुक्रवार को पटना में गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि झारखंड में भाजपा वन साइडेड जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

रवि किशन बोले- बिहार में तो नीतीश कुमारे की बनेगी सरकार

पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अभिनेता सांसद रवि किशन शुक्ला ने कभी प्रतिपक्षियों पर तंज तो कभी उनकी टिप्पणियों पर गहरी नाखुशी भी जाहिर की।

रवि किशन बोले –‘…सरकार…सरकार तो भाजपा की बनेगी…सरकार तो नीतीश कुमारे के बनेगी। कितना हूं यात्रा कर लें…राहुल बाबा भी बहुत यात्रा कइले रहलं, हरियाणा में देखो क्या हो गया।

राजद नेता तेजस्वी यादव की यात्रा पर रवि किशन ने कहा, …यात्रा करनी चाहिए। वे जितना चलेंगे सब लोगों का वजन घटेगा’

पटना में भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला
पटना में भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला

रवि किशन का बड़ा दावा- देख लीजिएगा…झारखंड में वन साइडेड मारेंगे

इसी क्रम में अपने चिरपरिचित अंदाज में सांसद रवि किशन शुक्ला बोले –‘…अभी झारखंड महादेव जाएंगे….हमलोग स्वीप मार रहे हैं…वन साइडेड मारेंगे।

…और देख लीजिएगा…बांग्लादेशी घुसपैठिया से जौन उहां के आदिवासी समाज प्रताड़ित है धर्मांतरण से…अब वो आप वो भी रिजल्ट देखिएगा।

…झारखंड में भाजपा की सरकार पूरी बहुमत के साथ आएगी जैसे हरियाणा में… और ई बात मेरी याद रखना कि महाराष्ट्रा भी हमलोग जीतेंगे’।

पटना में भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला
पटना में भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला

रवि किशन बोले- प्रधानमंत्री को लेकर विपक्षियों की गलतबयानी जनता को चुभ गई…

इसी क्रम में सांसद रवि किशन ने प्रतिपक्षी दलों और उनके नेताओं को लेकर अहम बात कही। रवि किशन शुक्ला बोले – ‘…तो आप ये देखिएगा कि मोदी जी को जहां विरोधियों ने कहा कि मोदी जी का प्रभाव कम हो रहा है तो वह बात पूरे देश को बहुत चुभ गई।

…और ये पूरा देश खड़ा हो गया है अपने प्रधानमंत्री मोदी जी को वापस से मजबूत करने के लिए…शक्तिशाली बनाने के लिए।

…प्रधानमंत्री जी के लिए कभी ये शब्द किसी विरोधी को नहीं चुनना चाहिए कि वो कमजोर हो रहे हैं…उनका प्रभाव कम हो रहा है। …प्रधानमंत्री को लोग अपनी आत्मा से ज्यादा प्यार करता है, इस भारत में’।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...