जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी तालाब के पास गुरुद्वारा के समक्ष प्लास्टिक थैली में महिला का शव मिला. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
गुरुवार सुबह साफ-सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को तालाब के किनारे तैर रहे एक थैली पर नजर पड़ी. सफाई कर्मचारियों ने इस संबंध में स्थानीयों को इसकी सूचना दी. थैले में शव होने का आभास होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थैले को खोला, जिसमें महिला का शव पाया गया. महिला पीले रंग का वस्त्र पहनी हुई थी और हाथ में अंगूठी और गले में सोने का चैन भी था. महिला की उम्र तकरीबन 35 वर्ष बताई जा रही है.
पुलिस ने अंदेशा लगाया है कि महिला की हत्या की गई है. वैसे सूचना के मुताबिक महिला की पहचान बिस्टुपुर थाना क्षेत्र की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट : लाला जब़ी


