झारखंड चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी में बढ़ रही असंतोष, अकेले चुनाव लड़ने का कर सकती है ऐलान

रांची:       झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार की आशंका गहराने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की नाराजगी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं, जो सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ती असहमति का संकेत देती हैं। आरजेडी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने आरोप लगाया है कि पार्टी को सीटों के बंटवारे में नजरअंदाज किया गया है। उनका कहना है कि पार्टी 12-13 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने को स्वीकार नहीं करेगी, और तीन से चार सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव गला काटने जैसा होगा।

2019 के झारखंड चुनाव में आरजेडी ने पांच सीटों पर भाग लिया था और रनर अप रही थी। पार्टी का मानना है कि झारखंड में 18 से 20 सीटों पर उसकी मजबूत पकड़ है। सूत्रों के अनुसार, आरजेडी आज सभी सीटों और उम्मीदवारों के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकती है।

महागठबंधन के भीतर यह असंतोष चुनावी रणनीति पर गहरा असर डाल सकता है, और यदि समाधान नहीं निकला, तो आरजेडी अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय भी ले सकती है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!