कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नवादा : कार्तिक स्नान को लेकर मिर्जापुर सूर्य मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शुक्रवार की सुबह से ही मिर्जापुर खूरी नदी घाट पर श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूरी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान मिर्जापुर मंदिर के प्रांगण में मेला जैसा नजारा देखने को मिला. हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक माह में स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा महत्व है. मान्यता है कि इससे पाप का नाश होकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

patna ganga ghat 22Scope News

वहीं पटना में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करते दिखे. लाखों की संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह से ही कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर दान पूर्ण किया. गंगा स्नान को लेकर पटना जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा / उमेश चौबे

नंदी की प्रतिमा पी रही दूध और पानी, आस्था या अंधविश्वास.. देखें वीडियो

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...