कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, स्वर्णरेखा और खरकई नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Seraikela: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जिले में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही श्रद्धालु शहर की स्वर्णरेखा, खरकई और दोमुहानी नदी के संगम तट पर पवित्र स्नान के लिए उमड़ पड़े। नदी घाटों पर डुबकी लगाने वालों की इतनी भीड़ रही कि पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सबसे अधिक भीड़ दोमुहानी नदी के खरकई छठ घाट पर देखी गई, जहां सुबह से ही “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगे” के जयकारे गूंजते रहे।

जल और सूर्य उपासना का प्रतीक :

श्रद्धालु  अन्नू ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व सदियों से जल और सूर्य उपासना का प्रतीक माना जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसके अलावा शहर के अन्य नदी घाटों पर भी महिला-पुरुषों ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने नए वस्त्र धारण किए और गरीब व जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य किया।

पारंपरिक रूप से हुई पूजा :

वहीं ओड़िया समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से केले के पेड़ से बनी नाव में पान, सुपारी, पैसे, अगरबत्ती और दीया रखकर जल में प्रवाहित कर पूजा-अर्चना की। केंद्रीय छठ पूजा समिति और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, चाय, पानी और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...