मरीजों के व्यवस्था को देख भड़के नेता, उठाए कार्यशैली पर सवाल

खगड़िया : खगड़िया जिला अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में सीपीएम नेता नवीन चौधरी और राजद नेता अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से औचक निरिक्षण किया। जहां बंध्याकरण ऑपरेशन के उपरांत महिला की बद्तर व्यवस्था को देख दंग रह गए। सीपीएम नेता नवीन चौधरी ने कहा कि एनजीओ के द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन के मरीजों के व्यवस्था में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जहां ना ही आवश्यकतानुसार बैड, ना ही चादर और ना ही साफ सफाई नजर आई।

वहीं राजद नेता अखिलेश यादव ने एनजीओ द्वारा मरीजों को दी जाने वाली भोजन के भी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए और कहा कि पशुओं से भी बद्तर किस्म का भोजन मरीजों को देना बिल्कुल निंदनीय है। मामले में परबत्ता बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर वरीय अधिकारियों को सुचित कर निरिक्षण कर एनजीओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...