झारखंड में चक्रवात DANA का शुक्रवार को दिखेगा असर, 10 जिलों में यलो और 4 में आंधी-भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

डिजीटल डेस्क : झारखंड में चक्रवात DANA का शुक्रवार को दिखेगा असर, 10 जिलों में यलो और 4 में आंधी-भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। गुरूवार आधी रात को ओडिशा में सागर तट पर टकराने के बाद आबादी की ओर बढ़ने वाले चक्रवात DANA का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तांडव मचाते हुए तनिक आंशिक रूप में झारखंड में दाखिल होगा।

अगले 24 घंटे झारखंड के 14 जिलों में उसका सीधा असर दिखने का अनुमान है और उसमें भी 4 जिलों में कहीं-कही आंशिक तबाही वाली स्थिति होने का भी अंदेशा है। उसी के मद्देनजर मौसम विभाग के रांची कार्यालय ने गुरूवार को सतर्कता संदेश जारी लोगों को जरूरी ऐहतियात बरतने की अपील की है।

सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के रांची कार्यालय के बुलेटिन की मानें तो चक्रवात DANA के असर से शुक्रवार को 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश वाला मौसम रहने के आसार हैं। सिमडेगा, सरायकेला और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मौसम का यह बदलाव गंभीर मिजाज में दिखेगा।

इसी चलते विभाग ने इन चारों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अंदेशा है। साथ ही मेघों की गर्जना के साथ वज्रपात होने का भी अंदेशा बना हुआ है। साथ ही हवाओं की तेज गति अंधड़ वाले मिजाज में होगी और उससे आंधी वाली स्थिति बन सकती है।

औसतन इन इलाकों में 40-50 किमी प्रतिघंटा के वेग से हवा के बहने का अनुमान है जबकि अधिकतम वेग 60 किमी प्रतिघंटा तक भी रहने का अंदेशा जाहिर किया गया है।

रांची में बदले मौसम के मिजाज और मौसम विभाग का फोटो।
रांची में बदले मौसम के मिजाज और मौसम विभाग का फोटो।

चक्रवात DANA से यलो अलर्ट वाले 10 जिलों में भी गर्जन-वज्रपात का अंदेशा बरकरार

झारखंड में इसके अलावा राजधानी रांची समेत 10 जिलों में चक्रवात DANA के असर से मौसमी मिजाज में आने वाले बदलाव को लेकर यलो अलर्ट जारी हुआ है।

देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में तेज हवाओं की गति औसतन 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने एवं अधिकतम 50 किमी प्रतिघंटा तक रहने का अनुमान है।

साथ ही भारी वर्षा के अंदेशे के साथ मेघों की गर्जना और वज्रपात का भी अदेंशा है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अंदेशा जाहिर किया गया है।

इसी कारण मोटे तौर पर मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में चक्रवात DANA के असर के दौरान भूस्खलन वाले रास्तों एवं निचली घाटी वाले इलाकों में जाने बचने की सलाह दी है।

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...