बिहार में भी चक्रवात DANA का अलर्ट जारी, झारंखड पहले से ही अलर्ट मोड में

डिजीटल डेस्क : बिहार में भी चक्रवात DANA का बिहार और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी, झारंखड पहले से ही अलर्ट मोड में। ओडिशा में गुरूवार की आधी रात को टकराने को तैयार रौद्र रूप धारण किए चक्रवात DANA के प्रकोप से जनजीवन के प्रभावित होने को लेकर अब झारखंड के बाद बिहार और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात DANA को लेकर गुरूवार शाम को जारी बुलेटिन में बताया है कि चक्रवात DANA भले ही पश्चिम बंगाल से सटे सीमाई हिस्से वाले ओडिशा में टकराकर आबादी में दाखिल होगा, लेकिन इसका असर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी प्रभावी तौर पर दिखेगा।

बिहार के 12 जिलों में चक्रवात DANA को लेकर अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चक्रवात DANA संबंधी बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड के साथ ही चक्रवाती हवाओं और बारिश का असर बिहार में दिखेगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग के एडवाइजरी के आधार पर बिहार राज्य सरकार ने अपने 12 जिलों में चक्रवात DANA को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन अलर्ट वाले जिलों में भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज शामिल हैं। इन जिनों में चक्रवात DANA के असर वाले अंधड़ का झोंका तकरीबन 40 किमी प्रतिघंटा की वेग से गुजरेगा।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

चक्रवात DANA के चलते दक्षिण झारखंड में है भारी वर्षा की आशंका…

भारतीय मौसम विभाग की ओर से चक्रवात DANA को लेकर सतर्कता संदेश साझा करते हुए प्रमुख अधिकारी मृत्युंजय महापात्र ने गुरूवार को कहा कि ओडिशा की तट पर टकराने के बाद चक्रवात DANA का रौद्र रूप लगातार कमजोर पड़ना शुरू होगा।

चक्रवात DANA तटीय इलाके में दाखिल होने के बाद पश्चिम और उत्तर पश्चिम की दिशा में लगातार कमजोर होने के क्रम में अग्रसर होगा। उसी क्रम में झारखंड राज्य के दक्षिणी हिस्से के चपेटे में आने का सबसे ज्यादा खतरा है।

इसी कारण दक्षिणी झारखंड के चार जिलों (सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग का केंद्र
रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग का केंद्र

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में चक्रवात DANA का प्रभावी असर दिखने का यलो अलर्ट जारी…

इसी क्रम में भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य को लेकर भी बुलेटिन में जिक्र किया है। मौसम विभाग की बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवात DANA के असर छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में तेजी से तात्कालिक तौर पर मौसमी मिजाज बदलेगा।

उन आठों जिलों में 25 से लेकर 27 अक्टूबर के बीच हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही उन आठों जिलों में 25-26 अक्टूबर को औसतन 40 किमी प्रतिघंटा की वेग से हवाओँ के बहने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

इसी तरह आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके में चक्रवात DANA के असर से बारिश के साथ ही 30-35 किमी के वेग से अंधड़ के बहने का अंदेशा है। आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार एनडीआरएफ की 9 टीमों को हालात का सामना करने एवं जानमाल की प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए उतारा है।

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...