Jan Suraj के नेता ने किया दावा ‘उपचुनाव में हम चल रहे हैं सबसे आगे’, बताई वजह…

पटना: बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है और अभी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजनीति में जबरदस्त भूचाल मचा हुआ है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के साथ ही उप चुनाव में जन सुराज भी मैदान में है। उप चुनाव के दौरान एक तरफ जहां राजद ने टिकट वितरण में परिवार को प्राथमिकता दी है तो वहीं एनडीए में भी जीतनराम मांझी ने अपनी बहू को मैदान में उतारा है। इस मामले में जन सुराज ने एनडीए और इंडिया गठबंधन पर परिवारवाद का आरोप लगाया है और अपनी जीत का दावा किया है।

मामले में पूर्व एमएलसी एवं जन सुराज के नेता रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि उप चुनाव में सभी पार्टियां परिवारवाद में उलझ कर रह गई हैं। एक मात्र जन सुराज ऐसा दल है जिसने परिवारिक सदस्यों को नहीं बल्कि आम कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने एक सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को उतारा है तो दूसरे सीट पर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे को। एनडीए में भी जीतनराम मांझी ने अपनी बहू को टिकट दिया है।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां परिवारवाद की राजनीति करती है और एकमात्र जन सुराज पार्टी ही परिवारवाद से मुक्त है। जन सुराज का मुख्य उद्देश्य है बिहार का विकास। उन्होंने कहा कि जन सुराज परिवारवाद से मुक्त है और जन सुराज का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन की है इसलिए अभी के समय में सबसे आगे जन सुराज है। आज बिहार हर क्षेत्र में अंतिम पायदान पर है लेकिन जन सुराज का सपना है कि बिहार को सबसे पहले स्थान पर खड़ा करेंगे।

इसके साथ ही रामबली सिंह चंद्रवंशी ने लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग की कि भारत रत्न कोई आम पुरस्कार नहीं है। यह देश का सर्वोच्च सम्मान है और इस सम्मान को देने वाले लोग हर चीजों पर नजर रखते हैं इसलिए किसी के मांग देने से मिल नहीं जाता है और विरोध करने से नहीं मिलेगा ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें- RLJP को फिर मिला कार्यालय खाली करने का आदेश, भवन निर्माण विभाग ने कहा ‘हमने…’

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jan Suraj Jan Suraj Jan Suraj Jan Suraj

Jan Suraj

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...