मुखिया पति को गोली मारने के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर फैजल गिरफ्तार

नौबतपुर : पटना के पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी पंचायत की मुखिया सुबैदा खातून के पति सह शिक्षक शहजाद आलम को गोली मारने के मामले में पटना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी शूटर मो. फैजल उर्फ फैजल नियाजी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। फैजल मूल रूप से नौबतपुर का रहने वाला है। शनिवार को एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ प्रीतम कुमार ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 27 अगस्त को मुखिया पति को गर्दन में गोली मारने के बाद आरोपी फैजल फरार हो गया था। इसके ऊपर 25 हजार इनाम की घोषणा की गई थी। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार अफरोज अलम ने इसके दिल्ली में छिपे होने की बात कही। इसके बाद यूपी और पटना एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपित को नोएडा से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान फैजल ने मुखिया पति को गोली मारने की बात स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ ने मुखिया पति को गोली मारने के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि पूछताछ के क्रम में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मामा मो.सवाब अनवर उर्फ सोनू के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया था। मुखिया पति ने उसके मामा को किसी मामले में दो बार जेल भेजवाया था।

यह भी देखें :

इसके अलावा उसकी बहन को आंगनबाड़ी में नौकरी नहीं होने दिया था। इस बात से नाराज मामा ने भांजे से मुखियापति को गोली मरवा दी थी। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शाहबाज आलम को गोली मारने के लिए हथियार नौबतपुर थाने के परसा गांव निवासी अमन राज से लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपित को हथियार मुहैया कराने वाला अमन राज भी जेल में है। साथ ही जांच में पता चला कि गिरफ्तार फैजल के खिलाफ बिहटा और नौबतपुर थानों में पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं। फिलहाल इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : भूतनाथ में फल व्यापारी की ATM से ठगों ने निकाल लिए रुपए

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...