Advertisement
Advertisement

दीपावली और छठ पूजा को लेकर अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मधेपुरा : मधेपुरा में दीपावली, छठ पूजा और काली पूजा को लेकर मुरलीगंज थाना ओर सदर थाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई जहां एएसपी और थानेदार समेत दर्जनों शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधि व व्यापारी मौजूद रहे। बता दें कि दीपावली व आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर आज मधेपुरा सदर थाना परिसर ओर मुरलीगंज थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां सदर थाना में आयोजित बैठक में एसडीएम संतोष कुमार व एएसपी प्रवेंद्र भारती व थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के अलावे शहर के दर्जनों व्यवसाई समेत जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

वहीं मुरलीगंज थाना परिसर में आयोजित बैठक में मुरलीगंज अंचला अधिकारी और थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सहित प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि दिपावली और छठ पर्व को लेकर आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई सभी लोगों से विचार विमर्श किया गया ताकि दीपावली और छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। साथ ही पर्व को लेकर बाजार में लग रहे जाम की समस्याओं के निदान पर भी उपस्थित लोगों से विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर समुचित विधि-व्यवस्या करवाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी एवं घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था शामिल है। वहीं एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि पर्व त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही छठ मेला लगाने वाले आयोजकों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। वहीं उन्होंने मेला कमिटि के सदस्यों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेला ग्राउंड पर समुचित रूप से सीसीटीवी कैमरा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर भोलेन्टियर्स की तैनाती करे। उन्होंने शहर के दुकानदारों को कहा कि आप सभी अपने-अपने दुकानों के आगे दो सीसीटीवी हाय रेजुलेशन का कैमरा अवश्य लगवाए एक तो क्राइम पर पैनी नजर रहेगी। बल्कि यातायात व्यवस्था के तहत बाइकर्स गैंगस पर भी नजर बनी रहेगी।

यह भी देखें :

खासकर धनतेरस के दिन अत्यधिक खरीदारी की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए भी अनावश्यक दुकानदारों और ठेलों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त बाजार को किया जाएगा। दूसरी और काली पूजा की विधि-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जिसको लेकर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विमलेंदु कुमार ने सभी से अपील करते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती हर जगह रहेगी, कुछ सिविल ड्रेस में पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। जिससे सुरक्षा व्यस्था पर पैनी नजर बनी रहेगी। वहीं इस मौके पर मनीष सर्राफ, शौकत अली, ध्यानी यादव, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव, जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित दुकानदार सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...