Lohardaga : 25 घंटे के बाद कोयल नदी में डूबे तीनो छात्रों का शव बरामद, जाने कैसे हुआ हादसा…

Lohardaga : लोहरदगा में कोयल नदी में डूबे तीनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। आज एनडीआरएफ की टीम ने 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी में डूबे तीनों छात्रों का शव बरामद कर लिया है। इस दौरान मौके पर डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन जमां सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Ad 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- Gumla : झांगुर गुट का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी और दहशत के लिए पिस्टल और… 

Lohardaga : स्कूल का गेट बंद होने बाद गए थे कोयल नदी घूमने

बता दें कि कल सुबह मधुसूदन लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र नवनीत भगत, नीलकंठ महली, आयुष कुमार और बुधवन उरांव लेट से स्कूल पहुंचे थे। लेट से स्कूल पहुंचने के कारण गेट बंद हो गया था। जिसके बाद चारों छात्र कोयल नदी घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान चारो छात्र नहाने के लिए कोयल नदी में उतरे थे जहां नहाने के दौरान सभी डूबने लगे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने एक छात्र बुधवन उरांव को डूबने से बचा लिया था पर तीन छात्र नदी में डूब गए थे।

Ad 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Giridih Assembly Seat : गिरिडीह में पहली बार थर्ड जेंडर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया 

डूबने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से छात्रों की खोजबीन शुरु की थी पर उनको सफलता हाथ नहीं लगी थी। जिसके बाद आज एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरु की। करीब 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज तीनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस की मौजूदगी में तीनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Ad 3 22Scope News

Jharkhand High Court: पत्नी की गवाही सिर्फ FIR नहीं होने से...

झारखंड हाईकोर्ट ने तलाक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज नहीं...

JPSC Exam Cancellation Case: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित;...

 झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी सिविल सेवा, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी...

Cricket News: झारखंड के कुमार कुशाग्र की India A टीम में...

जमशेदपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। चोटिल ऋषभ पंत की जगह...