विजय जुलूस के दौरान मारपीट मामला, पीड़ित परिजनों से मिले जीतन राम मांझी

गयाः पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में घायल महादलित परिवार  के साथ  मुलाकात की. मांझी ने पीड़ित परिजनों से मिलकर अस्पताल प्रबंधन को  बेहतर इलाज का निर्देश दिया. साथ ही साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि मरीज को बेहतर इलाज के लिए यथासंभव जो भी होगा वह करेंगे. देर शाम पीड़ित गर्भवती महिला प्रमिला देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया साथ ही साथ उनके परिजन को  आर्थिक मदद की. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बोधगया के भोला बिहार के गंगिया टाड़ में  दो दिन पूर्व हुए चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट मामले की जानकारी ली.

मांझी ने महादलित परिवार के दो दर्जन से अधिक महिलाओं से मुलाकात की और लगभग आधा दर्जन से अधिक घायल परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिले. साथ ही प्रशासन को इस कृत्य में शामिल असामाजिक तत्व  पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि मुखिया प्रत्याशी रामाधार मांझी की पत्नी सुनीता देवी उसके बेटे सरवन मांझी के साथ महादलित मुखिया गौरी देवी, सतेंद्र मांझी, रेखा देवी और उनके समर्थक दिलीप यादव, तिलेश्वर यादव सहित दर्जनों लोगों ने विजय जुलूस के दौरान मारपीट की, जिसमें गर्भवती महिला प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई.

रिपोर्ट- राम मूर्ति पाठक

एक मोहर्रम ऐसा भी, जहां हिन्दुओं की ताजिया पर मुस्लिम निकालते हैं जुलूस

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...