Advertisment

चोरों की कारगुजारियों ने जीत के जश्न को किया फिका

जितनी खुशी के साथ मैच देखने पहुंचे दर्शक उतने ही मायूस होकर लौटे घर

रांची : रांची के जेएससीए स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया. इस दौरान काफी संख्या में लोग उत्साहित होकर मैच देखने पहुंचे. मैच देखने के दौरान कई लोगों की मोबाइल और पर्स की चोरी हो गई है.

JSCA dhurva 22Scope News

दरअसल मैच देखने पहुंचे लोगों को इंट्री के दौरान काफी लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा था. इसी दौरान चोरों ने दर्शकों को अपना निशाना बनाया. जितनी खुशी के साथ लोग मैच देखने पहुंचे थे उतने ही मायूस होकर घर लौटे. वहीं शनिवार की सुबह-सुबह धुर्वा थाने में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी लोग मायूस होकर अपने हाथों में आवेदन लेकर थाने में खड़े दिखे.

सभी लोगों का आरोप है कि जेएससीए के द्वारा सही व्यवस्था नहीं किया गया था. स्टेडियम में एंट्री के दौरान लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा था. जिस दौरान चोर ने अपना हाथ साफ किया. कई लोगों के लाखों के मोबाइल की चोरी हो गई है. एक व्यक्ति के पर्स में सोना का अंगूठी था जिसे पॉकेटमारों ने निकाल लिया. वहीं कई लोगों से मोबाइल छिन लिया गया.

 

रिपोर्ट : मदन सिंह

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...