दीपावली के दिन मोतिहारी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मोतिहारी : दीपावली के दिन गुरुवार की देर रात्रि मोतिहारी में भी अगलगी की घटना घटित हुई है। जिसमें लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया है। यह घटना जिले के तुरकौलिया बाजार की है जहां दिनेश कुमार के इलेक्ट्रिक दुकान में अचानक आग लग गई। जिसमें दुखन में रखा हुआ सारा सामान धू-धूकर जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिवाली की रात दिनेश अपना दुकान बंद कर के घर गया इस बीच देर रात दुकान में आग लग गई। आग की लंबी-लंबी लपटे देख लोग पहुचे और पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया गया। स्थिति भयावह थी जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुची तब पूरी तरह से आग बुझ पाया। हालांकि तबतक दुकान का सारा सामान जल गया था। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। बहरहाल, इस घटना से दुकानदार दिनेश काफी पीड़ित है।

यह भी पढ़े : पटना सिटी के एक दुकान में लगी भयंकर आग

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन...

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और...

पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का...

Mohania Muharram News: मुहर्रम जुलूस में मचा हड़कंप, दो लोग गंभीर...

Mohania Muharram News: बिहार के कैमूर ज़िले के मोहनिया शहर में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के समय अचानक ज़ोरदार धमाका होने से अफ़रा-तफ़री मच...