Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

सब्जी की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक

जहानाबाद : जहानाबाद जिले में नगर थाना क्षेत्र के बतीस भंवरिया पुल के समीप शुक्रवार की देर रात फुटपाथ पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकान में आग लग गई। आग इस आग के कारण सब्जी बेचने वाले चार दुकान एवं निजी क्लिनिक जलकर हुआ खाक हो गया। घटना शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे की है। मोहम्मद आदिल आलम ने बताया कि हमलोग सब्जी की दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। तभी हम लोगों को देर रात्रि इस बात की सूचना मिली कि तुम्हारे दुकान में आग लग गई है। तभी हम लोग दौड़े दौड़े अपनी दुकान पर आए लेकिन तब तक दुकान जलकर खाक हो गया जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस घटना में सब्जी के चार दुकान जल गया।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल में पटना डेंटल क्लीनिक को भी अपने चपेट में ले लिया

आपको बता दें कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल में पटना डेंटल क्लीनिक को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसमें क्लीनिक के कई सामान जलकर नष्ट हो गए। क्लीनिक के कर्मचारी योगेंद्र यादव ने बताया कि हमलोग सोए हुए थे तभी अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। बाहर निकाल कर देखा सब्जी की दुकान में आग लगी हुई है। इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड तीन गाड़ियां पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आज की लपटें इतनी तेज थी कि मेरे क्लिनिक को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण लगभग कई लाख के समान जलकर नष्ट हो गया।

यह भी देखें :

लोगों का कहना है कि पटाखे की चिंगारी से लगी सब्जी की दुकान में आग

उनका कहना है कि आग कैसे लगी या स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि रात्रि में बारात आई हुई थी उसी में कुछ लोग फटका छोड़ रहे थे। इसी की चिंगारी कि सब्जी के दुकान पर पड़ी और आग लग गई। लेकिन आग लगने का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल रहा है। सब्जी विक्रेता का कहना है कि इस आग लगी की घटना में काफी नुकसान हुआ है। होली पर्व को देखते हुए हम लोग सब्जी पहले से भारी मात्रा में रखे हुए थे। आग लगने के कारण सारा सब्जी जलकर नष्ट हो गया।

यह भी पढ़े : सिलेंडर ब्लास्ट होने से 3 घरों में लगी भंयकर आग

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...