’48 घंटे के भीतर धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों के खातों में कराए जाएगा पैसा मुहैया’

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने आज थोड़ी देर पहले प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। सीएम ने धान अधिप्राप्ति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मैट्रिक टन है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल है। ए ग्रेड धान का 2320 रुपए प्रति क्विंटल है। उत्तर बिहार के कमिश्नरी कोसी पूर्णिया, सारण, तिरहुत और दरभंगा में एक नवंबर से 15 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति होगी।

मंत्री प्रेम कुमार ने आगे कहा कि 48 घंटे के भीतर धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों के खातों में पैसा मुहैया कराए जाएगा।आठ हजार करोड़ रुपए धान की प्राप्ति हेतु कैबिनेट से स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के माध्यम से धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य पूरा करने का निर्देशित किया है। जो पैक्स ब्लैकलिस्टेड है वहां धान अधिप्राप्ति नहीं की जाएगी। उसके लिए बगल के दूसरे पैक्स को चिन्हित किया गया है। जो पैक्स ब्लैकलिस्टेड है, वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...