DM ने जिला शिक्षा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे कार्यालय के विभिन्न कक्षों की सूक्ष्मता से जांच की। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा कर्मियों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उपस्थिति पंजी सहित अन्य पंजियों एवं संचिकाओं की जांच की साथ ही कार्यालय में विभिन्न कार्यों से उपस्थित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के क्रम में अनावश्यक रूप से कार्यालय में भीड़ नहीं लगाने का सख्त हिदायत भी दिया।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय में कार्यों के निष्पादन हेतु आने वालों के सुविधा के मद्देनजर पूछताछ काउंटर को अविलंब फंक्शनल करें। पूछताछ काउंटर पर दक्ष कर्मी की प्रतिनियुक्ति करें ताकि शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में अनावश्यक भीड़भाड़ नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाकर रखें। इसके साथ ही कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सतत निगरानी भी करें। जिस सेक्शन में कार्य की अधिकता है, वहां अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती करते हुए ससमय कार्यों को निष्पादित कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रधान लिपिक को निर्देश दिया कि कार्यालय के सभी कार्यों को नियमानुसार ससमय निष्पादित कराएं। सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। माननीय न्यायालय में ससमय एसओएफ दायर कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को कार्यालय के सुचारू संचालन के निमित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    West Champaran में जमीनी विवाद में झड़प में चली गोली, एक घायल

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

DM DM DM

DM

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...